Homeकोयलीबेडामहिला को ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपये मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार ,,,कोयलीबेडा़...

महिला को ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपये मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार ,,,कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की रिपोर्

महिला को ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपये मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार ,,,कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की रिपोर्ट÷

कोयलीबेडा़ /

 

कोयलीबेडा़ ब्लाॅक के थाना बांदे पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेश कलखांबकर (41) निवासी बेलगाम, कर्नाटक ने महिला के निजी फोटो-वीडियो का दुरुपयोग कर उसे और उसके परिजनों को परेशान किया तथा सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी।

 

पीड़िता की शिकायत पर बांदे थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पखांजूर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES