HomeUncategorizedमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125.7 किलो गांजा तस्करी के सोर्स प्वाइंट...

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125.7 किलो गांजा तस्करी के सोर्स प्वाइंट तक पहुंची पुलिस, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार..

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के सोर्स प्वाइंट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना सिंघोड़ा और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर ओडिशा के अंगुल जिले में दबिश देकर बिकास कुमार साहू (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
मामला थाना सिंघोड़ा के अपराध क्रमांक 59/26 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) से संबंधित है। पुलिस के मुताबिक 6 जून 2026 को रेहटीखोल अंतरराज्यीय जांच नाका पर एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई थी। वाहन में कटहल की आड़ में छिपाकर रखा गया 125.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था, जिसकी कीमत करीब 62 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के रहने वाले धीरेंद्र कुमार गौतम और लवकुश गौतम को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने गांजा तस्करी के सोर्स प्वाइंट तक पहुंच बनाई।
पुलिस के अनुसार गांजा बलांगीर, ओडिशा से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। मामले की एंड-टू-एंड और वित्तीय विवेचना के तहत सोर्स प्वाइंट, ट्रांसपोर्टेशन और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर कार्रवाई की जा रही है।
पूर्व कार्रवाई में पुलिस ने 125.700 किलो गांजा, टाटा माजदा वाहन और मोबाइल फोन समेत करीब 70 लाख 93 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की थी। पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES