HomeKankerक्षेत्र के लोगो में आक्रोश डिजिटल कार्य प्रभावित, बेहतर नेटवर्क के लिए...

क्षेत्र के लोगो में आक्रोश डिजिटल कार्य प्रभावित, बेहतर नेटवर्क के लिए ग्रामीणों ने दूरसंचार कंपनी से की पहल की अपील।

क्षेत्र के लोगो में आक्रोश डिजिटल कार्य प्रभावित, बेहतर नेटवर्क के लिए ग्रामीणों ने दूरसंचार कंपनी से की पहल की अपील।

डुवा में जियो टावर होने के बावजूद नेटवर्क की समस्या, ग्रामीणों ने 4G से 5G सेवा शुरू करने की मांग।

दुर्गूकोदल,

विकासखंड दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम पंचायत तरहुल के आश्रित ग्राम डुवा में स्थापित जियो टावर में नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने टावर में बेहतर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने तथा 4G सेवा को 5G में अपग्रेड करने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम डुवा में लगभग पांच वर्ष पूर्व जियो कंपनी द्वारा जिससे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा बेहतर होने की उम्मीद थी। लेकिन वर्तमान में टावर होने के बावजूद नेटवर्क और इंटरनेट की गति संतोषजनक नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को ऑनलाइन कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण दिनेश दुग्गा, लालचंद दुग्गा, पतिराम दुग्गा, चरण दुग्गा, मुरहा राम दुग्गा, लिकेश बोगा, जैन सिंह ऊके, चंपा लाल ताम्रकार,और रुपेश बोगा अशोक उइके सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आज के समय में अधिकांश कार्य डिजिटल माध्यम से संचालित हो रहे हैं। नेट बैंकिंग, ऑनलाइन फोन पेय,लेन-देन, शासकीय योजनाओं की जानकारी, व्हाट्सएप, फेसबुक तथा अन्य ऑनलाइन सेवाएं मोबाइल नेटवर्क पर ही निर्भर हैं।

लेकिन नेटवर्क की कमजोर स्थिति के कारण इन सभी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। कई बार इंटरनेट की गति बेहद धीमी हो जाती है या नेटवर्क पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई और ग्रामीणों के डिजिटल कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जियो टावर में 4G सेवा को 5G में अपग्रेड कर दिया जाए और नेटवर्क क्षमता बढ़ाई जाए तो क्षेत्र के लोगों को बेहतर इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी। इससे गांव में डिजिटल सेवाओं का उपयोग आसान होगा और ग्रामीणों को समय पर अपने कार्य निपटाने में सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों ने दूरसंचार कंपनी से मांग की है कि टावर की तकनीकी जांच कर नेटवर्क व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा जल्द से जल्द 5G सेवा शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर नेटवर्क सुविधा से न केवल गांव के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES